फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver from delhi murdered in agra

दिल्ली के कार चालक की लूट के बाद हत्या, एक्सप्रेसवे के पास फेंका शव

Thu, 14 Dec 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
driver from delhi murdered in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन दिन पूर्व मिले शव की शनाख्त पंजाब के रूपनगर जिले के छोटी शादी निवासी बख्शीस सिंह के रूप में हुई है। वो दिल्ली से स्विफ्ट डिजाइर कार लेकर आगरा कालिंदी बिहार क्षेत्र में आया था। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। गुमशुदगी न्यू आगरा थाने में कुलदीप सिंह ने दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में नुकीली वस्तु से प्रहार कर हत्या की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


थाना नगला खंगर के बाबा की शाला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अधेड़ सिख का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची नगला खंगर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा था। शव के साथ कागजात नहीं मिलने से शनाख्त नहीं हो पा रही थी। पुलिस का भी हत्या का शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब के जिला रूपनगर थाना सदर के गांव छोटी शादी के निवासी जसविंदर सिंह पुत्र देव सिंह ने जिला अस्पताल में शव देख अपने बड़े भाई बख्शीस सिंह के रूप में शनाख्त की। उसने बताया कि मेरे भाई दिल्ली के रोहणी सेक्टर एक निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र वंतसिंह के यहां पिछले सात वर्ष से ड्राइवर था।  

नौ दिसंबर को राजेंद्र सिंह के मित्र दिल्ली के मंगोलपुरी थाना के वेस्ट एंक्लेव मौसम अपार्टमेंट के कमरा नंबर छह निवासी कुलदीप सिंह के साथ स्विफ्ट डिजाइर कार से आगरा आए थे। राजेंद्र सिंह का कहना था कि उसकी नौ दिसंबर को रात 8.30 बजे तक बात हुई थी। 

उसके बाद कुछ पता नहीं चला। कुलदीप सिंह ने दस दिसंबर को सुबह बख्शीस सिंह के गायब होने की सूचना देकर गुमशुदगी न्यू आगरा थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन उसके बाद कोई पता नहीं चला। पीएम के बाद परिवारीजन शव को लेकर पंजाब रवाना हो गए हैं।

पोस्टमार्टम से पूर्व कराया एक्सरे

चालक बख्शीस सिंह के सिर में गहरी चोट होने के कारण परिजनों को आशंका थी कि कहीं उसकी हत्या गोली मारकर तो नहीं की गई। इसके कारण पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया।

पंजाब के चालक बख्शीस सिंह की हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में नुकीली वस्तु के प्रहार से होने की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट में उसके शरीर में अन्य कहीं कोई चोट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed