फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोहरा हत्याकांड: आरोपी बेटों ने कहा- हमने आज खून किए हैं, पिता बोला- लाशें स्कूल में क्यों छोड़ दी

Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
double murder Of school principal and manager inside story
दोहरे हत्याकांड के आरोपी धीरज, नीरज, संदीप व विजय - फोटो : अमर उजाला
आगरा में स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य हत्याकांड को लेकर आरोपियों से हुई पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोपी ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को गुमराह किया, बल्कि वारदात को छिपाने का भी पूरा प्रयास किया। इसमें उनके पिता का भी हाथ था। हत्या के बाद ऑफिस में लाशें छोड़कर आरोपी घर गए और बताया कि वो खून करके आए हैं। यह सुनकर मां-बाप सन्न रह गए। बाद में पिता ने लाशें छिपाने को कहा। अगली स्लाइड्स में पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की पूरी कहानी....
double murder Of school principal and manager inside story
प्रधानाचार्य विजय कुमार और स्कूल संचालक सुरेंद्र कुमार लवानिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
28 जून को सिकंदरा की ओम विहार कालोनी निवासी स्कूल संचालक सुरेंद्र लवानिया और सदर क्षेत्र के रहने वाले प्रधानाचार्य विजय कुमार झा की हत्या कर दी गई थी। रविवार को दोनों के शव कोलक्खा स्थित डॉ बीआर आंबेडकर स्कूल परिसर में गड़े मिले। ये स्कूल सुरेंद्र कुमार का ही है। हत्यारोपी धीरज इसे किराये पर चला रहा था। उस पर 72 हजार रुपये किराया बकाया था। उसने अपने भाई और दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धीरज सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
double murder Of school principal and manager inside story
प्रधानाचार्य विजय कुमार झा और सुरेंद्र लवानिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र लवानिया और विजय कुमार झा की हत्या 28 जून को दोपहर में की गई थी। दोनों के शव स्कूल के ऑफिस में पड़े थे। धीरज और उसके भाई घर चले गए थे। पुलिस ने बताया कि धीरज ने मां से कहा, आज हम तीनों भाई स्कूल में खून करके आए हैं। यह सुन पिता पप्पूराम भड़क गए, लेकिन थोड़ी देर बाद बोले, लाशें स्कूल में क्यों छोड़ीं? वहां कोई जाएगा, तो भेद खुल जाएगा। इसके बाद पप्पूराम, धीरज, संदीप, नीरज स्कूल गए और गड्ढा खोदकर दोनों लाशों को उसमें गाढ़कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder Of school principal and manager inside story
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी धीरज ने 29 जून को पहले प्रधानाचार्य विजय कुमार झा के परिवार को गुमराह किया। इसके बाद कुल आठ घंटे तक वो पुलिस को कहता रहा कि झा उससे मिले ही नहीं। झा की पत्नी शीला से कहा, वो मेरे गुरु जी हैं, उनके साथ गलत करने की सोच भी नहीं सकता। आठ घंटे बाद पुलिस ने उसे जैसे ही एक थप्पड़ मारा, उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
double murder Of school principal and manager inside story
एस के लवानिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
धीरज को पता था कि लाशों को छिपाने के लिए खोदे गए गड्ढे के ऊपर गीली मिट्टी देखकर पुलिस को शक हो जाएगा। इसलिए उसने रात में एक ट्रैक्टर से मिट्टी स्कूल में मंगवाई थी। इसके बाद मिट्टी को स्कूल में फैला दिया था, जिससे पुलिस आए भी तो यह लगे कि पूरे स्कूल में ही मिट्टी डलवाई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed