फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute of plot stones, firing

प्लाट के विवाद में पथराव, फायरिंग

Thu, 03 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Thu, 03 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 dispute of plot stones, firing
खंदौली में आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव जेके नगर में बुधवार सुबह प्लाट पर निर्माण के विवाद में दो पक्षों में टकराव हो गया। मारपीट के बाद पथराव हुआ। एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायर किए। इससे अफरातफरी मच गई। जानकारी पर पुलिस भी आ गई। हमले में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एत्माद्दौला के शोभा नगर निवासी उदयवीर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह अपने दामाद डा. प्रमोद कुमार के साथ जेके नगर में कुसुम पेट्रोल पंप के पास अपने प्लाट पर अस्पताल का निर्माण करा रहे हैं। प्लाट के पीछे उन्होेंने दरवाजा निकलवाया है। इसका मनोज पुत्र चरन सिंह निवासी जेके नगर विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि उदयवीर के प्लाट के पीछे उनका प्लाट है। यह दरवाजा उनके प्लाट पर निकाला गया है। इसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट एत्मादपुर में विचाराधीन है। आरोप है कि बुधवार सुबह मनोज पक्ष न दरवाजे के सामने दीवार बनवा कर उसे बंद करा दिया और अपने प्लाट पर बाउंड्री बनवानी शुरू कर दी। इसका उदयवीर पक्ष के लोगों ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। उनमें मारपीट हुई। पथराव होने लगा। आरोप है कि डा. प्रमोद कुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की। इससे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोग खदेड़ दिया। पथराव में उदयवीर सिंह, लोकेश, डा. प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार, ऊषा देवी और लक्ष्मी घायल हो गईं। खंदौली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर पांच को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed