{"_id":"d544d674d1eb468e5b10b150b94473c1","slug":"dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के न मिलने पर भड़के केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी के न मिलने पर भड़के केंद्रीय राज्यमंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत व्यापारी नेता हेमनदास के बेटे सुशील की हत्या के मुद्दे पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया पुलिस अधिकारियों के रवैये से नाखुश होकर आंदोलित व्यापारियों के साथ आईजी दफ्तर के सामने बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आईजी और डीआईजी ने मंत्री को मनाने की कोशिश की, मगर उन्होंने बातचीत करने से इनकार कर दिया। बाद में आईजी ने धरनास्थल पर पहुंचकर व्यापारियों से ज्ञापन लिया। दो दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर आगरा बंद की चेतावनी दी है।
सुशील हत्याकांड के मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. कठेरिया शुक्रवार को व्यापारी नेताओं के साथ सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे डीआईजी और एसएसपी के साथ बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन डीआईजी लक्ष्मी सिंह वहां से जा चुकी थीं। जब कठेरिया को यह पता चला तो उन्होंने एसएसपी से भी बातचीत करने से इनकार कर दिया। एसपी सिटी ने उन्हें मनाने की कोशिश की, मगर वे आईजी से मिलने की कहकर सर्किट हाउस के बाहर आ गए। कुछ ही देर बाद वे पुलिस लाइन में आईजी डीसी मिश्र के दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि आईजी जा चुके हैं।
इस पर केंद्रीय मंत्री अधिकारियों के रवैये से नाखुश होकर दफ्तर के बाहर व्यापारियों के साथ खड़े हो गए। इसी बीच डीआईजी और आईजी पहुंचे। डीआईजी ने मंत्री को बताया कि उन्हें फीरोजाबाद जाना था, इसलिए नहीं रुक सकीं। लेकिन मंत्री उखड़ गए। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करने से इंकार कर दिया। आईजी दफ्तर के सामने वे धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाद में आईजी ने धरनास्थल पर पहुंचकर व्यापारियों की मांग सुनीं। इसके बाद ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
इनसेट....
व्यापारी बोले, 17 को कराएंगे आगरा बंद
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि बदमाश व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में बदमाश चौथ वसूली कर रहे हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। व्यापारियों के सामने अब यूपी छोड़ने के सिवाय विकल्प नहीं है। 17 अगस्त को आगरा के सभी व्यापारी बाजार बंद करके सड़क पर उतरेंगे। मेडिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पुनीत कालरा ने अपना समर्थन दिया। नेशनल चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि अधिकारियों से मांग की गई है कि व्यापारी के हत्यारों को पकड़ा जाए। इस दौरान शू फेडरेशन अध्यक्ष गगनदास रामानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष जीवत राम करीरा, रवि प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
आज शहीद स्मारक पर बैठक करेंगे
शहीद स्मारक पर शनिवार शाम को चार बजे आगरा के समस्त व्यापारिक संगठनों की बैठक होगी। इसमेें बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।