{"_id":"57e03ed04f1c1b9a25a820fc","slug":"demonstrations-against-nazia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाजिया के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब नाजिया के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
नारों की तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों रानी लक्ष्मी अवार्ड पाने वाली नाजिया के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। उसने जिन लोगों पर पिटाई करने, सट्टा कराने और दबंगई दिखाने का आरोप लगाया है, वह अपने परिवारीजनों सहित हाथों में नारों की तख्तियां लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि नाजिया पुलिस को गुमराह कर रही है।
उन्होंने एसएसपी आफिस में नाजिया के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया है। इसमें बताया गया है कि नाजिया ने उन पर गलत आरोप लगाए हैं। वह अफसरों के सामने झूठ बोल रही है। बता दें, नाजिया ने पड़ोसियों पर दबंगई दिखाने के आरोप लगाए थे। चार लोगों के खिलाफ नामजद केस भी मंटोला थाना में दर्ज कराया था। इनमें से एक जेल जा चुका है।
उधर, इस प्रदर्शन पर नाजिया का कहना है कि वह सच के साथ है। उसने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसकी गवाही पूरा मोहल्ला ही नहीं, आस पास के लोग भी दे रहे हैं। पुलिस को भी आरोपियों की करतूत के बारे में जानकारी है। वह लोग दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन वह डरने वाली नहीं है।