फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demolition in another shrine in Shamshabad

शमसाबाद में एक और धर्मस्थल में तोड़फोड़

Mon, 07 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/शमसाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/शमसाबाद Updated Mon, 07 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demolition in another shrine in Shamshabad
शमसाबाद में सांप्रदायिकता की आग पुलिस की ढिलाई से रविवार को भड़क गई। खुले घूम रहे बलवाइयों ने शनिवार देर रात नवादा रोड पर खेत में बने एक धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी। वहां सामुदायिक केंद्र के बाहर रखीं दो कुर्सियां भी जलाई गईं। इतना ही नहीं रविवार दोपहर 12.15 बजे थाना से महज 50 मीटर दूर ऋषि मार्केट मेें फर्नीचर शोरूम की चार दुकानों में आग लगा दी गई। इससे तनाव और बढ़ गया। बाजार और स्कूल बंद रहे। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

फर्नीचर शोरूम उसी टोला मोहल्ला के हाजी फहीम का है, जहां सबसे ज्यादा बवाल हुआ। कांप्लेक्स के दूसरे तल पर छह दुकानों को मिलाकर बनाए गए इस शोरूम में लाखों का फर्नीचर जल गया है। हाजी फहीम का कहना है कि आग बलवाइयों ने केमिकल डालकर लगाई। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। शोरूम से सटी सतीश की कपड़े की दुकान में भी नुकसान हुआ है। कांप्लेक्स के तीसरे तल पर रहने वाले तीन परिवार जान बचाकर भागे। एसएसपी का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed