घर के बाहर खेल रही 11 साल की बालिका को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार
- आगरा में 11 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डिलीवरी ब्वॉय ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा क्षेत्र में 11 साल की बालिका झोपड़ी में रहती है। वह बुधवार रात को 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी रकाबगंज क्षेत्र निवासी नंदन कुमार बाइक से आया। आरोप है कि उसने बालिका से बातचीत शुरू कर दी। उसको टच स्क्रीन मोबाइल दिलाने का लालच दिया। इसके बाद बालिका को बाइक पर बैठाकर ले गया। उसे सदर के टैंक चौराहे पर ले आया।
यहां पर झाड़ियों में बनी एक कोठरी में ले गया। उस पर एक राहगीर की निगाह पड़ गई। शक होने पर उसने शोर मचा दिया। इस पर रास्ते से गुजरती पीआरवी आ गई। पुलिस के आने पर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने लोगों की मदद से पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाना सदर लेकर आए। जानकारी पर परिजन आ गए। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। उधर, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय है आरोपी: सीओ सदर
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी नंदन कुमार संजय प्लेस की एक चॉकलेट कंपनी की एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है, जबकि सदर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जाब कर रहा था। वह शादीशुदा है। उसकी एक बेटी है। वह डिलीवरी करने ही न्यू आगरा क्षेत्र गया था। तभी बच्ची मिल गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी को समय रहते पकड़ लिया। नहीं तो बच्ची की जान को भी खतरा हो सकता था। आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शराब पी थी। इसके बाद सड़क पर घूमती बच्ची की तलाश में था। इस पर उसे मिल गई। बालिका ने अपने बयान में घटना की बात कही है। परिजनों ने भी तहरीर में दुष्कर्म की बात लिखकर दी।
पुलिस ने आनन-फानन में की कार्रवाई
इरादतनगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के बाद एक समाज के लोगों ने पंचायत की थी। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। उधर, हाथरस में युवती की हत्या का मामला सुर्खियों में है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। ऐसे में पुलिस बालिका के साथ हुई घटना में किसी तरह की देरी नहीं करना चाहती थी। आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया।