{"_id":"1c2f89d5b5d9ff56f60534c93d30abb1","slug":"delhi-ki-4-yuvatiyan-pakdi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में रंगरेलियां, दिल्ली की चार युवतियां पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में रंगरेलियां, दिल्ली की चार युवतियां पकड़ीं
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा के केके नगर स्थित होटल जागृति पैलेस में रंगरेलियां मनाने को दिल्ली की युवतियां बुलाई गई थीं। युवतियों को लेकर शुक्रवार की सुबह होटल में आए युवकों का मैनेजर से विवाद हो गया। इस पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवतियों के साथ ही होटल मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
होटल में सुबह तकरीबन छह बजे पुलिस ने छापा मारा। सूचना मिली थी कि यहां कुछ युवकों से होटल मैनेजर जोगेंद्र का विवाद हो गया है। पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस ने होटल में चार युवतियां मिलीं जोकि बाहर ही खड़ी थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से यहां घूमने आई थीं। पुलिस ने होटल के रजिस्टर को चेक किया तो उनकी कोई एंट्री नहीं थी। वे बिना पहचान पत्र के यहां ठहरी हुई थीं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि होटल में आए दिन बाहर से लड़कियां आती हैं। होटल देह व्यापार का अड्डा बन गया है। आए दिन झगड़े होते हैं। आज भी इन लड़कियों को लेकर ही युवकों का झगड़ा हुआ था। कड़ाई से पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें दो या तीन दिन की बुकिंग पर बुलाया जाता है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि होटल मैनेजर सादाबाद निवासी जोगेंद्र सिंह और सिकंदरा के गजेंद्र को युवतियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी होटल से नहीं दिखाई है।