{"_id":"5a0c61e94f1c1b0d698bbe88","slug":"deadbody-found-in-agra-fort-boundry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा किले की खाई में मिली युवक की लाश, पास में ही किया गया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा किले की खाई में मिली युवक की लाश, पास में ही किया गया कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला की दीवार के पास बेंच पर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को किले की खाई में फेंक दिया गया। बुधवार को लोगों ने शव को देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि वह कहीं बाहर का रहने वाला है।
आस पास का होता तो पुलिस के पास गुमशुदगी की सूचना आती। इसी जगह पर 15 दिन पहले भी युवक की लाश मिली थी। उसकी भी अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है।
आगरा किला की दीवार के पास दोपहर में लोगों ने शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को खाई से निकलवाया। मृतक की उम्र तकरीबन 40 साल है। वह पेंट-शर्ट और स्वेटर पहने हुए है। खाई की दीवार के पास बेंच पर खून के धब्बे मिले हैं। इससे आशंका है कि युवक की हत्या बेंच पर सोते समय मंगलवार रात को की गई है।

Trending Videos
इसके बाद लाश को छिपाने के लिए खाई में फेंका गया है। मृतक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वारकरने के निशान हैं। उसके पास कोई सामान नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, किले की खाई में पहले भी लाश मिल चुकी हैं। 15 दिन पहल एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके अलावा कुछ महीने पहले भी लाश मिली थी। उसकी भी हत्या की गई थी।