फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber fraud with teacher in etah

एटा: शिक्षक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 1.41 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud with teacher in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर

एटा जिले में एक शिक्षक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। जब रकम निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया तो शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना मिरहची के गांव बहादुरपुर निवासी हृदेश कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह वर्तमान में जिला बदायूं के कस्बा कछला स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका यूनियन बैंक में खाता है। 
विज्ञापन



हृदेश कुमार के अनुसार उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक एक लाख 41 हजार 900 रुपये गाजियाबाद स्थित एक बैंक खाता में ट्रांसफर कर लिए। जब उन्हें इसका पता चला तो दंग रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रकम कई बार में निकाली गई थी। शिक्षक हृदेश कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed