फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud with businessman in agra

साइबर अपराधी ने बिछाया ऐेसा जाल, लिंक क्लिक करते ही व्यापारी ने गंवाए 15 हजार

Tue, 27 Aug 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Aug 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud with businessman in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा में साइबर अपराधी ने पुराना फ्रिज खरीदने का झांसा देकर व्यवसायी को ठग लिया। साइबर अपराधी ने उनके पेटीएम का नंबर ले लिया। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक को क्लिक करने पर यूपीआई का पिन इंटर करा दिया। इस पर पेटीएम से तीन बार में 15 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


न्यू विजय नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक आर्य ने बताया कि पत्नी प्रिया ने पुराना फ्रिज बेचने के लिए 23 अगस्त को ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। 24 अगस्त की सुबह 8:30 बजे प्रिया के पास एक कॉल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कहा कि वो फ्रिज दस हजार रुपये में खरीदेगा। रकम पेटीएम से ट्रांसफर करेगा। वो पेटीएम नंबर मांगने लगा। मगर, प्रिया के मोबाइल में पेटीएम नहीं था। उन्होंने पति का मोबाइल नंबर दे दिया। इस पर अभिषेक के पास कॉल आया।

तीन बार में ट्रांसफर कराए रुपये

अभिषेक ने बताया कि उनके पास एक लिंक भेजा गया। इसमें पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। कॉल करने वाले ने कहा कि लिंक पर क्लिक कर दो। इस पर यूपीआई पिन डालते ही पांच हजार रुपये आपके खाते में आ जाएंगे। इस पर अभिषेक ने पिन डाल दिया। मगर, उसने कहा कि पेमेंट नहीं आया है। 

दोबारा से पिन डालने को कहा। इसी तरह तीसरी बार भी पिन डलवा लिया। पांच मिनट बाद अभिषेक के मोबाइल पर तीन मैसेज आए। इनमें खाते से तीन बार में 15 हजार रुपये निकलने की जानकारी थी। अभिषेक ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की। मामला साइबर क्राइम सेल भेजा गया है।

अभिषेक ने बताया कि वह जब भी लेन-देन करते हैं तो तुरंत मैसेज आता है। मगर, जब अपराधी ने उनसे रकम ट्रांसफर कराई, तब तुरंत मैसेज नहीं आया। पांच मिनट बाद मैसेज आया। इससे आशंका है कि उनका मोबाइल भी हैक कर लिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed