{"_id":"5ff2855c8ebc3e3ead4e3c88","slug":"cyber-fraud-make-office-in-mathura-for-fraud-people-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा गैंग: सस्ते मास्क और सैनिटाइजर का झांसा देने वाले ठग गिरोह ने इन जगहों पर बनाए थे ठिकाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा गैंग: सस्ते मास्क और सैनिटाइजर का झांसा देने वाले ठग गिरोह ने इन जगहों पर बनाए थे ठिकाने
Mon, 04 Jan 2021 08:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 Jan 2021 08:34 AM IST
सार
- साइबर ठग गैंग ने पांच साल में बदले चार ठिकाने
- एक साल से गोवर्धन में खोल रखा था ऑफिस
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सस्ते मास्क और सैनिटाइजर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गैंग पांच साल से काम कर रहा था। गैंग का सरगना लोगों को ऑनलाइन कपड़े और जूते के फोटो दिखाकर खाते में रकम जमा करा लेता लेकिन सामान की डिलीवरी नहीं करता। कोरोना काल में गैंग के गुर्गे सर्जिकल सामान की बिक्री का झांसा देने लगे। पुलिस से शिकायतें बढ़ जातीं तो ठिकाना बदल देते। पांच साल में चार ठिकाने बदले।सरगना अभी भी फरार है।
रेंज साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा के गोवर्धन चौराहा से पकड़े आरोपी अशोक, दीपक, रविंद्र, अजयपाल और कुलदीप ने कई और जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि सरगना जगदीश और चंद्रशेखर ने सबसे पहले नोएडा में काल सेंटर खोला था। यहां कई कर्मचारियों को भर्ती किया।
लोगों को कॉल कर सस्ते में जूते, कपड़ों का झांसा देकर खाते में रकम जमा करा लेते। लोगों को फोटो भी भेजे जाते थे। अन्य सामान का झांसा देकर भी ठगी करते। कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी तो ठिकाना बदलकर फरीदाबाद आ गए। यहां पर भी ठगी की। इसके बाद मथुरा के वृंदावन में कार्यालय खोल दिया। अब एक साल से गोवर्धन पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत पर रकम वापस की
कई बार लोगों के पुलिस से शिकायत की कहने पर रकम लौटा भी देते थे। पुलिस के हाथ सरगना नहीं आ सके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चंद्रशेखर की पत्नी फरीदाबाद में इसी तरह लोगों के साथ ठगी करती है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
संबंधित खबर: मथुरा गैंगः इंटरनेट से निकालते थे फर्मों की जानकारी, व्हाट्सएप से करते थे संदेश, ठगी का तरीका जानकर लोग भी हैरान
संबंधित खबर: कॉल सेंटर पर छापा मार कार्रवाई के बाद खुला जालसाजी का बड़ा खेल, 'मथुरा गैंग' के पांच गिरफ्तार, सरगना फरार