फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud Make Office In Mathura For Fraud People Crime News Agra

मथुरा गैंग: सस्ते मास्क और सैनिटाइजर का झांसा देने वाले ठग गिरोह ने इन जगहों पर बनाए थे ठिकाने

Mon, 04 Jan 2021 08:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Jan 2021 08:34 AM IST
सार

  • साइबर ठग गैंग ने पांच साल में बदले चार ठिकाने
  • एक साल से गोवर्धन में खोल रखा था ऑफिस

विज्ञापन
Cyber Fraud Make Office In Mathura For Fraud People Crime News Agra
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सस्ते मास्क और सैनिटाइजर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गैंग पांच साल से काम कर रहा था। गैंग का सरगना लोगों को ऑनलाइन कपड़े और जूते के फोटो दिखाकर खाते में रकम जमा करा लेता लेकिन सामान की डिलीवरी नहीं करता। कोरोना काल में गैंग के गुर्गे सर्जिकल सामान की बिक्री का झांसा देने लगे। पुलिस से शिकायतें बढ़ जातीं तो ठिकाना बदल देते। पांच साल में चार ठिकाने बदले।सरगना अभी भी फरार है।
विज्ञापन



रेंज साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा के गोवर्धन चौराहा से पकड़े आरोपी अशोक, दीपक, रविंद्र, अजयपाल और कुलदीप ने कई और जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि सरगना जगदीश और चंद्रशेखर ने सबसे पहले नोएडा में काल सेंटर खोला था। यहां कई कर्मचारियों को भर्ती किया।
विज्ञापन



लोगों को कॉल कर सस्ते में जूते, कपड़ों का झांसा देकर खाते में रकम जमा करा लेते। लोगों को फोटो भी भेजे जाते थे। अन्य सामान का झांसा देकर भी ठगी करते। कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी तो ठिकाना बदलकर फरीदाबाद आ गए। यहां पर भी ठगी की। इसके बाद मथुरा के वृंदावन में कार्यालय खोल दिया। अब एक साल से गोवर्धन पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत पर रकम वापस की
कई बार लोगों के पुलिस से शिकायत की कहने पर रकम लौटा भी देते थे। पुलिस के हाथ सरगना नहीं आ सके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चंद्रशेखर की पत्नी फरीदाबाद में इसी तरह लोगों के साथ ठगी करती है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।


संबंधित खबर: मथुरा गैंगः इंटरनेट से निकालते थे फर्मों की जानकारी, व्हाट्सएप से करते थे संदेश, ठगी का तरीका जानकर लोग भी हैरान

संबंधित खबर: कॉल सेंटर पर छापा मार कार्रवाई के बाद खुला जालसाजी का बड़ा खेल, 'मथुरा गैंग' के पांच गिरफ्तार, सरगना फरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed