ओटीपी पूछकर व्हाट्सएप हैक कर रहे साइबर अपराधी, नए साल में रहें सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के बाद अब व्हाट्सएप हैक किए जाने के मामले आ रहे हैं। आगरा में दिसंबर में सात केस सामने आ चुके हैं। साइबर अपराधी धोखे से किसी का ओटीपी मालूम करते हैं, फिर व्हाट्सएप हैक कर उसकी फोन बुक से मोबाइल नंबर लेकर रुपये मांगने का संदेश भेजते हैं।
दादा के खाते से 15 लाख रुपये पार, साइबर चोर निकला नाबालिग नाती, ऐसे की वारदात
इन मामलों में एक ही तरीका सामने आया है। साइबर अपराधी किसी भी तरह झांसा देकर ओटीपी हासिल करते हैं। इसके लिए कोई मैसेज भेजते हैं, फेसबुक पर कोई पहेली या गेम बनाकर डाल देते हैं। इसमें ओटीपी पूछा जाता है। जैसे ही साइबर अपराधी को ओटीपी मिलता है, वह इसकी मदद से व्हाट्सएप हैक कर देता है।
केस-1
व्हाट्सएप हैक कर दोस्तों से मांगी रकम
श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा का सोमवार को व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। उनके 100 से ज्यादा दोस्तों से पांच पांच हजार रुपये की रकम मांगी गई। उनके पास फोन आए तो उन्होंने बताया कि यह फ्रॉड है। साइबर सेल से शिकायत की।
केस-2
मामले की साइबर सेल में की शिकायत
सदर क्षेत्र के व्यापारी हरीश कुमार का व्हाट्स एप सात दिसंबर को हैक किया गया। उनके फोन में व्हाट्सएप बंद हो गया। इसके बाद उनके दोस्तों के पास पांच पांच हजार रुपये की मदद मांगने के संदेश आने लगे। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की।
हैक होते ही दोबारा से डाउनलोड करके चलाएं व्हाट्सएप
साइबर क्राइम सेल के विशेषज्ञ विजय तोमर ने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के कॉल पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर, कोई खुद को मोबाइल कंपनी और बैंक अधिकारी बताए तो समझ जाएं कि धोखेबाज हो सकता है। व्हाट्सएप को चलाने के लिए सबसे पहले उसे अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होता है। इसके बाद व्हाट्सएप से ओटीपी भेजा जाता है।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी इसी ओटीपी को पूछते हैं। इसलिए किसी को मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नहीं बताना चाहिए। अगर, कोई आपके व्हाट्स एप को चला भी लेता है तो बंद भी किया जा सकता है। उसे फिर से प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इस पर एक ओटीपी आएगा।
ओटीपी आप डालेंगे तो साइबर अपराधी के मोबाइल में चल रहा व्हाट्स एप बंद हो जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्स एप की सेटिंग में द्वितीय सत्यापन विकल्प चुनकर रखे। इसमें ओटीपी पूछ भी लें तो द्वितीय सत्यापन में वह विफल हो जाएगा।
- मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
- व्हाट्स एप, फेसबुक और ई-वालेट के ओटीपी किसी से शेयर नहीं करें।
- किसी अंजान व्यक्ति को फोन पर खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी शेयर नहीं करें।
- एटीएम में रुपये निकालने जाएं तो कार्ड का पिन डालते समय हाथ से ढक लें।
- अपने एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर किसी को नहीं बताना चाहिए।