फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminal Extracted million rupees

चार लोगों के खाते से  निकाले लाखों रुपये

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
cyber criminal Extracted million rupees
साइबर क्राइम
साइबर क्रिमिनल ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर चार लोगों के खातों से लाखों की रकम निकाल ली। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट तक नहीं लिखी। वह थाने के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगला मोहन, एत्माद्दौला निवासी वीरपाल एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में है। 12, 13 और 14 अगस्त को उनके खाते से तकरीबन 1.43 लाख रुपये निकाल लिए गए। वीरपाल ने पता किया तो यह रकम देहरादून के एक एटीएम से निकाली गई। बैंक कर्मचारियों से भी पूछा लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला। इसी तरह दुर्गा नगर निवासी बृजेश कुमार के खाते से 9,900 रुपये, नया बाग निवासी संतोष कुमार के खाते से 9,223 रुपये और शाहदरा निवासी दिनेश कुमार के खाते से सात हजार रुपये निकाल लिए गए। वह तीनों भी वीरपाल के साथ एक ही फैक्ट्री मेें काम करते हैं। यह रकम पांच अगस्त को निकाली गई। वह शिकायत करने थाना एत्माद्दौला गए। पुलिस ने साइबर सेल का मामला बताया। वहां भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


निशाने पर भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक 
साइबर क्रिमिनल के निशाने पर इन दिनों एत्माद्दौला क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक हैं। पिछले कुछ माह से इसी बैंक के खाताधारकों के साथ वारदात हो रही हैं। हर बार रकम एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाली जा रही है। इसके बावजूद साइबर क्राइम सेल एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed