{"_id":"5fa576158ebc3e9bbd5f5e52","slug":"cyber-crime-three-members-arrests-in-khelo-india-games-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘खेलो इंडिया’ का फर्जी विज्ञापन देकर ठगी, तीन गिरफ्तार, आरोपियों में कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘खेलो इंडिया’ का फर्जी विज्ञापन देकर ठगी, तीन गिरफ्तार, आरोपियों में कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल
Sat, 07 Nov 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/ नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/ नई दिल्ली
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:20 AM IST
सार
साई के अनुसार आगरा के कबड्डी खिलाड़ी संजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर ‘खेलो इंडिया’ के नाम से 2021 में पंचकुला में
खेलों के आयोजन का विज्ञापन दिया था। उसने खिलाड़ियों से खेलों में भाग लेने के लिए छह हजार रुपये की एंट्री फीस मांगी थी। कई
खिलाड़ी ‘खेलो इंडिया’ के नाम पर एंट्री फीस भरने लगे थे।
विज्ञापन
खेलो इंडिया में ठगी करने के आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘खेलो इंडिया’ के नाम से फर्जी खेलों के आयोजन का विज्ञापन देकर खिलाड़ियों से ठगी करने वाले आगरा के कबड्डी खिलाड़ी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स इंडिया (साई) की शिकायत पर इन्हें गिरफ्तार किया। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ये आगरा के बाह और पिनाहट क्षेत्र के बीहड़ के गांवों में सक्रिय हेलो गैंग के सदस्य बताए गए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
साई के अनुसार आगरा के कबड्डी खिलाड़ी संजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर ‘खेलो इंडिया’ के नाम से 2021 में पंचकुला में खेलों के आयोजन का विज्ञापन दिया था। उसने खिलाड़ियों से खेलों में भाग लेने के लिए छह हजार रुपये की एंट्री फीस मांगी थी। कई खिलाड़ी ‘खेलो इंडिया’ के नाम पर एंट्री फीस भरने लगे थे।
जरार के निवासी हैं आरोपी
इसकी जानकारी होने के बाद साई ने दो दिन पूर्व आगरा में पुलिस केस दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर आगरा पुलिस ने संजय के अलावा अपना अकाउंट नंबर देने वाले अनुज और रवि को भी गिरफ्तार किया। दोनों पिनाहट के गांव जरार के निवासी हैं।

फर्जी आईडी बनाकर साधा खिलाड़ियों से संपर्क
संजय ने रुद्र प्रताप के नाम से फर्जी आईडी बनाकर खिलाड़ियों से संपर्क साधा था। खिलाड़ियों को एंट्री फीस जमा करने के लिए अनुज और रवि ने एसबीआई और केनरा बैंक के अपने अकाउंट नंबर दिए थे। साई के अनुसार दोनों अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इन फर्जी खेलों के लिए कितने खिलाड़ियों ने कितनी एंट्री फीस भरी।
70 से अधिक खिलाड़ियों से जमा कराई रकम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि एक सप्ताह पहले ही इंटरनेट मीडिया पर विज्ञापन वायरल किया था। उनसे बात करके तकरीबन 70 से अधिक खिलाड़ियों ने रकम जमा कर दी। हर किसी से छह हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया था। मगर, एक खिलाड़ी से 50 हजार रुपये तक जमा कराए गए। यह रकम दो खातों में जमा कराई थी। यह खाते बाह क्षेत्र के ही हैं। इन खातों को पुलिस अब सीज कराएगी, जिससे रकम के लेन-देन का पता लगाया जा सके।
गिरोह के 50 सदस्य जा चुके जेल
बाह, पिनाहट और जैतपुर के चंबल का बीहड़ हेलो गैंग का गढ़ बनता जा रहा है। यहां पर सक्रिय गिरोह पर पिछले दिनों साइबर सेल की टीम ने शिकंजा कसा था। 50 सदस्यों को पुलिस को पकड़ा था। उन्हें जेल भेजा गया था। यह गिरोह लोगों को नौकरी, इनाम और बीमा के नाम पर ठग रहा था। गिरोह ने कई राज्यों में विज्ञापन देकर ठगी की थी। पुलिस का सर्विलांस इस गिरोह की धरपकड़ में लगा है।