{"_id":"5a37fa904f1c1bcf6d8b4d69","slug":"cyber-crime-fourty-thousand-rupees-looted-on-the-name-of-linking-adhaar-to-bank-account-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पठानकोट की छात्रा से साइबर अपराधियों ने ऐसे लूटे 40 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में पठानकोट की छात्रा से साइबर अपराधियों ने ऐसे लूटे 40 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 19 Dec 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
साइबर अपराधी बैंक खाते से आधार लिंक कराने के बहाने लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं। खाते की जानकारी लेकर पल भर में रकम निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला केंद्रीय हिंदी संस्थान में हिंदी सीख रही पंजाब की युवती का सामने आया है।
साइबर अपराधियों ने आधार लिंक कराने के नाम पर छात्रा के खाते से 40 हजार रुपये आनलाइन निकाल लिए। अब पीड़ित छात्रा अपनी रकम वापस पाने के लिए भटक रही है।
पंजाब के पठानकोट की रहने वाली छात्रा केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ती है। अक्तूबर में छात्रा के मोबाइल पर एक काल आया। काल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। छात्रा से कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लाक होने वाला है।
विज्ञापन
खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। खाता भी बंद हो जाएगा। इसके बाद छात्रा से एटीएम कार्ड का नंबर, आधार कार्ड नंबर और खाता का नंबर पूछ लिया।
कुछ देर बाद छात्रा के खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। यह देखकर उसके होश उड़ गए। छात्रा ने बैंक में पता किया। खाते से आनलाइन ट्रान्जेक्शन किया गया था। ई वालेट में रकम ट्रांसफर की गई थी।
उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत की है। एसपी सिटी ने साइबर क्राइम सेल को जांच भेजी है।

Trending Videos
झारखंड से आई थी कॉल
cyber crime
- फोटो : demo pic
पुलिस ने कॉल करने वाले के नंबर की जांच की। काल जिस सिम के माध्यम से किया गया, वह झारखंड के पते पर ली गई है। काल भी वहीं से किया गया है।
बैंक नहीं लेते फोन पर जानकारी
aadhaar
- फोटो : demo pic
पुलिस के मुताबिक, बैंक फोन करके खाते से संबंधित जानकारी नहीं लेती है। अगर, कोई काल करके जानकारी ले तो बताना नहीं चाहिए।
इसके साथ ही आधार लिंक कराने के बारे में भी कोई काल करता है तो न बताएं। खाता और आधार से संबंधित जानकारी बैंक की शाखा में ही कर्मचारियों को बताएं।