फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cousin brother beaten by public on attempt to kidnap in agra

दुष्कर्म के बाद युवती को अगवा करने आए मौसेरे भाई की पब्लिक ने की धुनाई

Sat, 15 Jul 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 15 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
cousin brother beaten by public on attempt to kidnap in agra
kidnap
आगरा के जगदीशपुरा में कार सवार चार युवकों ने एक युवती को घर के बाहर से अगवा करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। कार में खींचने लगे। शोर सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने कार को घेर लिया। इसके बाद युवकों की जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी युवती का मौसेरा भाई है।
विज्ञापन

 
बताया गया है कि जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मौसी भरतपुर के कुम्हेर में रहती हैं। डेढ़ साल पहले उसकी मौसी बीमार हो गईं थी। युवती घर के काम के लिए चली गई। मौसेरे भाई ने एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह वह घर आ गई। डर के कारण घरवालों को घटना की जानकारी नहीं दी। तब से युवक उसे वापस अपने घर आने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार शाम को मौसेरा भाई तीन साथियों के साथ कार से आया। युवती घर के बाहर बैठी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कार में खींचकर ले जाने लगे। युवती ने शोर मचाया तो पिटाई लगा दी। इस पर घरवाले और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने कार को घेर लिया। युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई लगा दी। 


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती की तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed