{"_id":"5d5a25b58ebc3e89bf3dad7c","slug":"couple-horror-killing-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस मान रही आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस मान रही आत्महत्या
Mon, 19 Aug 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:34 PM IST
सार
युवक और युवती के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों एक ही गांव के है और उनके बीच प्रेम संबंध थे
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में सोमवार सुबह गांव अकलपुर के बाहर पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। 16 अगस्त से युवती लापता थी, वहीं युवक भी कई दिनों से घर पर नहीं रह रहा था।
सुबह सात बजे ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। एसपी देहात राजेश कुमार सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। युवक-युवती थाना बसई मोहम्मदपुर के एक गांव के रहने वाले थे। युवती की शादी तय हो चुकी थी। दोनों के गले में एक ही कपड़े का फंदा बंधा हुआ था।

ये भी पढ़ें- फिरोजाबादः अवध एक्सप्रेस में लुटेरों ने मचाया तांडव, रेलयात्रियों से लूटपाट
ग्रामीणों के अनुसार युवक और युवती के प्रेम संबंध थे। युवती का रिश्ता परिजनों ने डेढ़ महीने पूर्व दूसरे लड़के से तय कर दिया था। गोद भराई की रश्म भी हो चुकी थी। 16 अगस्त को तड़के साढ़े चार बजे युवती गायब हो गई थी।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। उधर, युवक के परिजनों ने उसे दिल्ली भेज दिया था। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। मामला हॉरर किलिंग का नहीं है, फिर भी इस बिंदु पर जांच की जाएगी।