{"_id":"57193a064f1c1baa208b4c90","slug":"congress-leader-s-son-robbed-in-lawyers-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायर्स कालोनी में कांग्रेस नेता के बेटे से लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लायर्स कालोनी में कांग्रेस नेता के बेटे से लूट
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
शहर के पॉश इलाके लायर्स कालोनी में गुरुवार रात दस बजे दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने कांग्रेस नेता हरिकिशन पिप्पल के बेटे और हेरिटेज हास्पिटल के डायरेक्टर शैलेश पिप्पल से घर के पास मोबाइल और चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश थाना न्यू आगरा के पास से भाग गए। शैलेश ने दयालबाग पुलिस चौकी पर पहुंचकर जानकारी दी।
शैलेश ने बताया कि भोजन करने के बाद वह कालोनी में टहल रहे थे। घर के पास ही राधाकृष्ण मंदिर है। वह मंदिर के पास से गुजर रहे थे। उनके मोबाइल पर किसी परिचित का कॉल आने पर वह बात करने लगे। तभी उनके पास दो बाइक आ गईं। काले रंग की बाइक पर वार तीन तो सिल्वर रंग की बाइक पर दो बदमाश सवार थे। काले रंग की बाइक पर सवार एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली, जबकि दूसरे बदमाश ने मोबाइल छीन लिया। शैलेष ने शोर मचाया और चेन भी पकड़ ली।
मगर, बदमाश चेन और मोबाइल लूटकर भाग गए। पास ही दूसरी बाइक पर खड़े बदमाशों को शैलेश ने राहगीर समझा। इस पर उनसे मदद मांगी और बदमाशों का पीछा करने को कहा। वह मदद की बात कहते हुए साथियों के साथ ही भाग गए। उन्होंने दूर जाने पर लूट करने वाले साथियों से हाथ भी मिलाया। तब शैलेश को पांच बदमाशों के साथ होने का पता चला। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें घर भेज दिया। बाद में शैलेश को चेन का आधा हिस्सा सड़क पर ही पड़ा मिल गया। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये है। बता दें, उनका हाईवे पर हेरिटेज हास्पिटल है। वहीं पीपुल्स होंडा के भी संचालक हैं। उनके पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता है।
विज्ञापन
कालोनी के लोगों में दहशत
पाश कालोनी में वारदात से लोग दहशत में है। घटना के वक्त कई महिलाएं भी कालोनी में टहल रही थीं। महिलाओं का कहना है कि बदमाश बेखौफ हैं। आए दिन महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसके बावजूद कालोनी में गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है।