फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal violence in shahdara

शाहदरा में सांप्रदायिक बवाल

Sat, 17 Dec 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Dec 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
communal violence in shahdara
शाहदरा बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
एत्माद्दौला के शाहदरा में शुक्रवार रात करीब नौ बजे सांप्रदायिक बवाल हो गया। दो समुदाय के लोगों में करीब आधा घंटा तक पत्थर चले। तमंचों से 20 राउंड फायर किए गए। पत्थर और छर्रे लगने से 15 लोग घायल हो गए। बलवाइयों ने एक कार तोड़ डाली। धर्मस्थल में भी पथराव किया। पुलिस ने मौके से 10 लोग हिरासत में लिए हैं। दहशत में डूबे पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बवाल की वजह डिश केबल में आई खराबी रही। महेंद्र वाल्मीकि  केबल संचालन है। इकरार के घर केबल में खराबी थी। वह शिकायत लेकर तकरीबन रात साढ़े सात बजे महेंद्र के घर पहुंचा। वहां महेंद्र नहीं था, उसके रिश्तेदार युवक से इकरार उलझ पड़ा। महेंद्र पक्ष के लोगों ने इकरार को पीट दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि इकरार उस समय चला गया। थोड़ी देर बाद 10 लोगों को लेकर आया। रात करीब नौ बजे वाल्मीकि बस्ती पर हमला बोल दिया। इस पर बस्ती के लोग भी सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। फायर किए गए। वहां खड़ी राजू वाल्मीकि की गाड़ी तोड़ दी गई। बस्ती के एक धर्मस्थल में भी पथराव किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारी। इस पर बवाली भाग गए। इलाके में दहशत फैल गई। लोग गेट बंद कर घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed