फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Communal tension in khandoli

दो समुदायों में संघर्ष पथराव, 15 घायल

Wed, 13 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, खंदौली/आगरा।
ब्यूरो अमर उजाला, खंदौली/आगरा। Updated Wed, 13 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Communal tension in khandoli
खंदौली के नादऊ गांव में मंगलवार रात आठ बजे दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और फरसे चले। पथराव भी किया गया। इसमें चार महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। तीन थानों की फोर्स ने पहुंचकर हालात संभाले। दस लोग हिरासत में लिए गए हैं। रात में भी धरपकड़ की गई। पुलिस तैनात कर दी गई है। झगड़े की वजह कार से सिंचाई का पाइप फट जाना रही।
विज्ञापन

गांव के ही सत्तार अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। कच्चे रास्ते से पाइप जा रहा था। तभी देशराज और उसका भाई पप्पू अपनी इनोवा कार लेकर वहां से गुजरे। कार का टायर चढ़ जाने से पाइप फट गया। इसी पर सत्तार बिगड़ गया। उसने कहा कि कार देखकर क्यों नहीं चलाई? तीनों में विवाद होने लगा। बात बढ़ते-बढ़ते गांव तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और फरसे लेकर पहुंच गए। पंद्रह मिनट तक जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंके। सूचना पर एत्मादपुर समेत तीन थानों की फोर्स पहुंची। तब जाकर बवाल शांत हुआ। पुलिस ने मौके से 10 लोग हिरासत में लिए। इस बीच गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। रात नौ बजे घरों में सोते लोग बिस्तर छोड़कर सड़क  पर आ गए। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के घर देर रात तक दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में सत्तार, उसका भाई शाहिद, पत्नी मारिया, बेटी अफसाना, पड़ोसी शाहिद और जवाहर खां, दूसरे पक्ष से आकाश, रंजीत, रानी शामिल बताए गए हैं। इन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इनके अलावा कई लोग गिरफ्तारी के डर से सामने नहीं आए।
कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस: एसएसपी
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि नादऊ में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हो गई। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सैकड़ों लोगों के भरे जाएंगे मुचलके
पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों से जुड़े सभी लोगों की सूची बना ली। पुलिस ने बताया कि इन्हें मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। यह भी देखा जा रहा है कि झगड़े में शामिल रहे लोगों के  पास लाइसेंसी असलाह तो नहीं है। अगर मिले, तो इनके लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed