फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tension in agra over rumor of gang rape

दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने गई छात्रा मिली बेहोश, गैंगरेप की आशंका

Tue, 24 Oct 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
communal tension in agra over rumor of gang rape
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में शाहगंज की रहने वाली एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली है। वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। दोस्त दूसरे समुदाय का है। छात्रा से गैंगरेप की आशंका पर विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। पुलिस ने मामले में आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


बताया गया है कि शाहगंज की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा सोमवार को अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। मंगलवार को उसे बेहोशी की हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। छात्रा का दोस्त दूसरे समुदाय का है। दोस्त और उसके साथियों द्वारा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका पर तनाव फैल गया। 
विज्ञापन


जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने घायल छात्रा को मेडिकल के लिए लेडी लॉयल अस्पताल भेजा। आगरा की शाहगंज थाना पुलिस ने आरोपी दोस्त हाशिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है की छात्रा अपने दोस्त के साथ स्कूटर से जोधपुर जा रही थी। धौलपुर के मनिया में हादसे में छात्रा घायल हो गई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed