{"_id":"59e0c32c4f1c1baf678b5954","slug":"communal-dispute-in-agra-over-biryani-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरयानी पर बवालः धार्मिक किताब के पेज पर रखकर बेच रहा था ठेले वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिरयानी पर बवालः धार्मिक किताब के पेज पर रखकर बेच रहा था ठेले वाला
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
आगरा में थाना रकाबगंज के मोहनपुरा में धार्मिक पुस्तक के पेज पर रखकर बिरयानी बेचने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ठेल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि आरोपी विक्रेता फईमुद्दीन निवासी मोहनपुरा, ईदगाह है। फईमुद्दीन मोहनपुरा में बिरयानी की ठेल लगाता है। शुक्रवार सुबह वह एक धार्मिक पुस्तक के पेज में रखकर लोगों को बिरयानी दे रहा था।
वहां से निकलकर जा रहे एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने धार्मिक पुस्तक के पेज ठेल के पास पड़े देखे। लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पर थाना रकाबगंज से पुलिस पहुंची और फईमुद्दीन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ईदगाह चौकी के इंचार्ज एसआई विनोद कुमार ने बताया कि फईमुद्दीन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।