फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG auto bombs are around the city

शहर में घूम रहे सीएनजी ऑटो बम

Fri, 22 Apr 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 22 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
CNG auto bombs are around the city
गैस सिलेंडर रूल में सीएनजी सिलेंडर की हर पांच साल पर जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपने लाड़लों को सीएनजी ऑटो से स्कूल भेजते समय जरा ध्यान रखिएगा कि सीएनजी किट की हाइड्रोटेस्टिंग कराई गई है या नहीं। पांच साल से पुराने ऐसे सीएनजी ऑटो, जिन्होंने सिलेंडरों की हाइड्रो टेस्टिंग नहीं कराई है, वह खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन

आरटीओ ने ऐसे खतरनाक ऑटो की पहचान कर उन्हें सीएनजी न देने के लिए ग्रीन गैस को पत्र भेजा है। ग्रीन गैस ने सीएनजी पंपों को निर्देश दिए हैं कि हाइड्रोटेस्टिंग न कराने वाले ऑटो को सीएनजी न दी जाए।
विज्ञापन


शहर में आठ हजार से ज्यादा सीएनजी ऑटो हैं। सीएनजी ऑटो को हर पांच साल में किट की जांच तथा हाइड्रोटेस्टिंग करानी होती है। आरटीओ की ओर से यह निर्देश हैं कि हर ऑटो चालक सीएनजी हाइड्रोटेस्टिंग की मियाद अपने ऑटो पर लिखवाएगा, लेकिन शहर में दो हजार से ज्यादा ऑटो ने हाइड्रोटेस्टिंग कराई ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पानी से लगातार क्षरण पर सीएनजी के प्रेशर को पुराना सिलेंडर कितना झेल पाएगा, इसकी जांच ड्राइड्रोटेस्टिग में होती है। चीफ कंट्रोलर आफ एक्सप्लोसिव्स के निर्देशों के मुताबिक, इन ऑटो को पांच साल में एक बार यह सर्टिफिकेट लेना पड़ता है।


पूर्व में आरटीओ ने 906 सीएनजी ऑटो की लिस्ट ग्रीन गैस लिमिटेड को भेजी थी, जिसके बाद शहर के सभी छह सीएनजी पंपों को निर्देश दिए गए कि ऐसे ऑटो को सीएनजी न दी जाए। इसके बाद करीब एक हजार ऑटो के सिलेंडर की मियाद और खत्म हो गई। गैस सिलेंडर रूल 2004 और 2015 के ड्राफ्ट में भी हाइड्रोटेस्टिंग के लिए कड़े प्रावधान किए गए है, लेकिन ऑटो चालक इन्हें दरकिनार कर चलते फिरते बम बनाकर घुमा रहे हैं, जिनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed