फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between two groups over satta dispute in etah

एटा: सट्टा विवाद में चलीं गोलियां, दहशत में आए लोग, चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Sep 2019 05:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
clashes between two groups over satta dispute in etah
घटना के बाद बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
एटा के जैथरा में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोलियां चल गईं, जिससे कस्बे में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


घटना से दहशत में आए लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। एक पक्ष द्वारा दी गई धमकी के कारण दोपहर तक बाजार नहीं खुला। वहीं इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। झगड़े की वजह तीन माह पुराना मामला बताया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मथुरा: शराबी ने चाकू दिखाकर मदारी से छीना बंदर, जमीन पर पटक-पटककर तोड़ डाले पैर
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जैथरा कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर मैन बाजार निवासी रजत गुप्ता पुत्र बाबू गुप्ता और प्रिंस पुत्र अनुपम निवासी मोहल्ला तुलसी नगर के बीच तीन माह पूर्व किसी बात को लेकर पेट्रोल पंप पर झगड़ा हुआ था। 

तीन महीने पहले हुआ था विवाद

इस मामले में स्थानीय लोगों ने पंचायत भी कर दी गई थी। झगड़े के बाद से रजत गुप्ता कस्बा छोड़ गया था, लेकिन दो दिन पहले आया तो दूसरे पक्ष को पता चल गया। प्रिंस अपने साथियों संग रजत गुप्ता के घर पहुंच गया। 

आरोप है कि रजत गुप्ता ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद प्रिंस ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। झगड़ा बढ़ता देख व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने गिरा दिए। अफवाह फैल गई कि प्रिंस बाजार में आग लगाने की धमकी देकर गया है। 

इसको लेकर व्यापारियों में दहशत फैल गई। दोपहर तक बाजार नहीं खोला गया। उधर, घटना की जानकारी होने पर सीओ अलीगंज मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले आरोपी फरार हो चुके थे। 

एक पक्ष पर सट्टे की खाईबाड़ी का आरोप

बताया जाता है कि एक पक्ष के परिवार में सट्टे की खाईबाड़ी होती है। सट्टे को लेकर ही तीन माह पूर्व झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी थी। तब से लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
 
चार के खिलाफ हुई एफआईआर

जैथरा थाने में रजत पुत्र बाबू गुप्ता, शिव कुमार पुत्र किशन लाल गुप्ता शोभित गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता और रानू यादव पुत्र जगदीश सिंह यादव निवासी छोटी जरारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सीओ अलीगंज अजय भदौरिया ने बताया कि कस्बा जैथरा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद फायरिंग की गई थी। आरोपियों को पकड़े के लिए दबिश दी गई, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके हैं। बाजार बंद होने की बात अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed