फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash In Marriage Dawat Due To Not Give Gulab Jamun

फिरोजाबादः गुलाब जामुन नहीं देने पर शादी समारोह में जमकर हुई मारपीट, महिला सहित तीन घायल

Fri, 04 Dec 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clash In Marriage Dawat Due To Not Give Gulab Jamun
gulab jamun
फिरोजाबाद जनपद के थाना उत्तर के मोहल्ला दखल में शादी समारोह के दौरान बालक को गुलाब जामुन नहीं देने पर एक महिला सहित तीन को मारपीट करके घायल कर दिया। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन



आगरा के थाना पिनाहट के छदामीपुरा निवासीस मिथुन पुत्र बनारसी अपनी मां निर्मला देवी के साथ थाना उत्तर के मोहल्ला दखल स्थित रिश्तेदारी में आया था। दावत के दौरान मिथुन गुलाब जामुन परोस रहा था। पास में खड़ा एक बालक रो रहा था।
विज्ञापन



मिथुन की मानें तो बालक को दो गुलाब जामुन दे दिए थे, लेकिन वहां खड़े युवक ने बालक को गुलाब जामुन नहीं देने के आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव को मां निर्मला देवी एवं दूसरी महिला थाना टूंडला के नगला राधेलाल निवासी मीना देवी पहुंची तो उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
 

भाई पर मारपीट करने का आरोप
थाना जसराना के गांव आबू अतुर्रा में गुरुवार को दोपहर में भाई एवं बहन में हुई मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जहां भाई को पकड़कर थाना लेकर आई, वहीं बहन का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। 


थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी सुखदेवी का मायका आबू अतुर्रा में हैं। महिला के भाई राजपाल ने किसी कार्य के लिए दो वर्ष पूर्व सुखदेवी से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। महिला अपने रुपये मांग रही थी।


गुरुवार को महिला अपने रुपये लेने गांव आई थी। न देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों के बीच हुई हाथापाई में महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया महिला के सिर में चोट लगी है। डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed