फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two communities in agra over land dispute

प्लाट पर कब्जे के लिए भिड़े दो समुदाय, मारपीट के बाद घंटों पथराव

Thu, 21 Dec 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Dec 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
clash between two communities in agra over land dispute
पथराव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना शाहगंज स्थित नरीपुरा 12 बीघा में गुरुवार सुबह 50 गज के प्लाट पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव हो गया। 
विज्ञापन


इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर उदयराज सिंह पहुंच गए। इस पर बवाली भाग खड़े हुए। वहीं दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


नरीपुरा 12 बीघा में श्मशान घाट के पास तकरीबन 50 गज का प्लाट है। प्लाट में 85 वर्षीय रतन देवी पत्नी राम सिंह झोपड़ी डालकर रह रही हैं। रतन देवी का कहना है कि वह 35 साल से इसी प्लाट में रह रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाट उनके नाम पर है। तीन बेटियों की शादी यहीं से की है। बेटे सतीश और गुलाब मोहल्ले में अपने-अपने मकान में रहते हैं। छह साल पहले पति की मौत हो गई थी। तब से वह अकेली रह रही हैं।

clash between two communities in agra over land dispute
मह‌िला - फोटो : अमर उजाला
वहीं पूर्व पार्षद पप्पू उस्मानी का कहना है कि प्लाट उनके भाई इश्त्याक  की पत्नी रजिया के नाम पर है। प्लाट शाहगंज में रहने वाले एक व्यक्ति से एक साल पहले खरीदा था। मगर, रतन देवी प्लाट से कब्जा नहीं हटा रही है। 

गुरुवार सुबह 11 बजे इश्त्याक पक्ष के लोग आ गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रतन देवी को जबरन निकालने का प्रयास किया गया। उसका सामान भी फेंक दिया गया। इस पर लोग जुट गए। इससे विवाद होने लगा। दोनों समुदाय के लोगों के आने पर मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया।

तकरीबन आधा घंटे तक ईंट पत्थर फिंकाई की गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि प्लाट से कब्जा हटाया जा रहा है। 

दोनों पक्षों को कोर्ट से आदेश लेकर आने के लिए बोला गया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। उधर, घायलों में एक पक्ष के रजिया, मुवीना, सितारा, नुरजहां, फरदीन, दूसरे पक्ष की रतन देवी सहित अन्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed