{"_id":"4d17e64cfcc6cbeeb9ce0d4b54de8a89","slug":"chunav-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीते पक्ष के समर्थकों का हारे पक्ष पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीते पक्ष के समर्थकों का हारे पक्ष पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 15 Dec 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली के गांव नेकपुर में सोमवार को चुनावी रंजिश के चलते जीते प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने हारे प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला बोल दिया। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव और फायरिंग भी हुई। घटना में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए पुलिस और आरएएफ ने गांव में फ्लैग मार्च किया।
नेकपुर से प्रधान पद पर पूर्व प्रधान अनीता देवी पत्नी सरजू सिंह और सुनीता देवी पत्नी ब्रजकेशरी ने चुनाव लड़ा। इनमें सुनीता ने अनीता को 170 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। सोमवार सुबह अनीता देवी पक्ष के रामप्रकाश अपने भतीजे अजय के साथ साइकिल से स्कूल जा रहे थे। आरोप है कि एत्मादपुर रोड पर हसनपुर के समीप प्रधान सुनीता देवी पक्ष के हरीचंद्र निवासी हसनपुर, मोती, मोहनलाल आदि ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। रामप्रकाश ने फोन कर अनीता देवी पक्ष को जानकारी दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच पहले लाठी-डंडे चले फिर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से रामप्रकाश, शिवनरायन, सुखवीर, मोहन सिंह, राकेश, संजय पाल और अंशुल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी भाग गए। पुलिस ने छह घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सुखवीर, राकेश, मोहन सिंह, हरी सिंह, संजय पाल, शिवनरायन को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए सीओ एत्मादपुर और एसओ खंदौली ने आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च किया। एसओ अजय यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
---------
जीते प्रत्याशी के समर्थकों ने किया था व्यंग्य
नेकपुर में घटना के पीछे का विवाद रविवार को शुरू हुआ था। पूर्व प्रधान अनीता देवी को दूसरी प्रत्याशी सुनीता देवी ने हराया। जीत के बाद सुनीता देवी के समर्थक लाखन सिंह, प्रताप सिंह, रिंकू आदि ने अनीता देवी के पति सरजू की दुकान के आगे व्यंग्य किया था। तब दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और हाथापाई हो गई थी। हालांकि तब लोगों ने मामले को रफादफा करा दिया था। सोमवार को लाखन सिंह निवासी जूरैला ने गोपाल, सरजू सिंह, निरंजन सिंह, रवि, गिर्राज के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
--------
हार पर कमेंट, चौरंगाबीहड़ में पथराव
बाह। प्रत्याशी की हार पर कमेंट करना एक परिवार को भारी पड़ गया। बाह के चौरंगाबीहड़ गांव में रूपसिंह ने एक प्रत्याशी की हार पर कमेंट किया। इस पर उसके समर्थकों ने रविवार रात रूप सिंह के घर पथराव किया और अंदर घुसकर मारपीट की। इससे रूपसिंह, माताप्रसाद, अंगूरी और राजू घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।