फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav aachar sanhita 2

25 लाख कैश और 10 किलो चांदी जब्त

Thu, 12 Jan 2017 12:25 AM IST
25 लाख कैश और 10 किलो चांदी जब्त
25 लाख कैश और 10 किलो चांदी जब्त Updated Thu, 12 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
chunav aachar sanhita 2
rupee shimla

विज्ञापन
चुनाव में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए की जा रही चेकिंग में पुलिस ने बुधवार को एटीएम कैश वैन को भी नहीं छोड़ा। इसमें रखे 19 लाख रुपये जब्त कर लिए। इसके अलावा छह लाख कैश और दस किलो चांदी जब्त की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक लगभग 70 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
एक एटीएम कैश वैन आगरा से फीरोजाबाद 19 लाख रुपये लेकर जा रही थी। ड्राइवर अंशु शुक्ला ने बताया कि वह इंडकेश एटीएम का कस्टोडियन है। फीरोजाबाद के एटीएम में कैश डालना है। पुलिस ने मामला आयकर और वाणिज्य कर को सौंप दिया। इसके बाद आगरा से फीरोजाबाद जा रही सेंट्रो कार से छह लाख रुपये बरामद किए। कार में सवार देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह इंडसंड बैंक जमालपुर (फीरोजाबाद) शाखा का प्रबंधक है। आगरा की शाखा से कैश लेकर जमालपुर शाखा जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें थाना ले गई। इसके अलावा आगरा से फीरोजाबाद ले जाई जा रही वैन से 10 किलो चांदी बरामद की। शाहगंज आगरा निवासी चालक संतोष लाल ने बताया कि वह आगरा से चांदी के आभूषण लेकर फीरोजाबाद के व्यापारियों को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। उसने बिल नहीं दिखाया। इस पर चांदी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन


कागजात दिखाने पर भी नहीं छोड़ा
एत्मादपुर। इंडकेश एटीएम के कस्टोडियन अंशु शुक्ला ने 19 लाख रुपये तथा देवेंद्र सिंह ने छह लाख रुपये बैंक की रकम होने के दस्तावेज दिखाए जिन्हें सही मान लिया गया लेकिन पुलिस ने जब्त रुपये वापस नहीं किए। उनसे कहा गया है कि आयकर की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी भी पहुंचे जांच के लिए
एत्मादपुर। 25 लाख नगद व 10 किलो चांदी की बरामदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंशाराम गौतम, आयकर निरीक्षक प्रदीप सिंह व असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर प्रदीप पटेल मौके पर पहुंच गए। मंशाराम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


एटा में कैशियर से मिले 20 लाख जब्त 
एटा। बुधवार शाम जलेसर-फीरोजाबाद रोड स्थित गांव कोसमा के पास सकरौली पुलिस और उड़नदस्ते ने एक वैन से बीस लाख रुपये कैश बरामद किया। कैश के कागजात नहीं दिखाने पर टीम ने इसे जब्त कर लिया है। पूछताछ में वैन सवार संदीप सिंह ने खुद को आगरा की मुख्य शाखा बैंक आफ बड़ौदा का कैशियर बताया है। पुलिस ने बताया कि कागजात मिलने पर कैश लौटा दिया जाएगा। एसडीएम जलेसर राजपाल सिंह ने कहा वैन सवार संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पुष्टि की जा रही है कि पैसा बैंक का है या नहीं। फैसला डीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed