{"_id":"5d3203b44a06762cc8f7a69f2ec36db1","slug":"chor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश कालोनियों से वाहन उड़ाने वाले गैंग को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉश कालोनियों से वाहन उड़ाने वाले गैंग को दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 27 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश कालोनियों से पलक झपकते ही बाइक उड़ाने वाले गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। गैंग का सरगना लोहामंडी का रचित जैन ढाई माह पहले ही जेल से छूटकर आया है।
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि क्रिमिनल इंटेलीजेंस टीम और थाना छत्ता की पुलिस ने अंबेडकर पुल के पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों में घास की मंडी, लोहामंडी निवासी रचित जैन, जसराना, फीरोजाबाद निवासी अतुल कुमार, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद निवासी अतुल शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 12 और दोपहिया वाहन बरामद किए। शिकोहाबाद के रवि को भी गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पॉश कालोनियों से बाइक और स्कूटर चोरी करते थे। वे कालोनियों में टहलते रहते थे। जैसे ही किसी व्यक्ति को बाइक खड़ी करके जाते देखते, तुरंत मास्टर की से लॉक खोलते और गाड़ी लेकर भाग जाते थे। ज्यादातर हाईवे से सटी कालोनियों में वारदात करते थे। यहां से भागना आसान होता है। वाहन चोरों ने सबसे ज्यादा वारदात न्यू आगरा, कमला नगर और दयालबाग क्षेत्र में कीं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गैंग का सरगना रचित है। उसने फीरोजाबाद के युवकों का गिरोह बनाकर गाड़ियां चोरी करना शुरू किया था। चोरी की गाड़ियां भी फीरोजाबाद में खपाई जा रहीं थीं। रचित को लोहामंडी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह चोरियां करने लगा। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आरके सिंह, सीओ छत्ता बीएस त्यागी मौजूद रहे।