फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child murdered in etah for black magic

अपने बेटे की सलामती के लिए ऐसा घिनौना काम, छिन गईं पड़ोसी की खुशियां

Fri, 12 Jan 2018 06:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 12 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
child murdered in etah for black magic
murder
एटा में शुक्रवार को एक बच्चे का शव मिला। बच्चा कई दिन से लापता था। मृतक के पिता ने अपने पड़ोसी युवक पर बच्चे की बलि के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


एटा में शुक्रवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के मानपुर गांव के पास एक बंद बोरी में बच्चे का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने पर बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त राजा उर्फ गुडडू (6) पुत्र प्यारेलाल निवासी शिवओमपुरी के रूप में की। 
विज्ञापन


बेटे का शव देखकर  परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पड़ोसी धर्मवीर पर बेटे की बलि के लिए हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके चलते पुलिस ने पड़ोसी धर्मवीर को उठा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि धर्मवीर का बेटा पिछले लंबे समय से बीमार चल रहा है, जिसे किसी भगत ने बताया था कि अगर वह किसी की बलि दे देगा तो उसका बेटा ठीक हो जाएगा। 

यह बात धर्मवीर ने खुद मुझे बताई थी। अपने बेटे को ठीक करने के लिए ही धर्मवीर ने मेरे बेटे की बलि देकर हत्या कर दी है। बता दें यह बच्चा 29 दिसंबर से ही गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed