{"_id":"57c1f0264f1c1b5f6fd4ef81","slug":"child-abducted-from-vrindavan-free-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन से अपहृत बालक आगरा में मुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृंदावन से अपहृत बालक आगरा में मुक्त
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
किडनैप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन से शनिवार को सात साल के बालक का अपहरण कर लिया गया। बाइक से अपहर्ता उसे सिकंदरा क्षेत्र में लेकर आ रहे थे। असोपा हास्पिटल के पास पुलिस की चेकिंग को देखकर अपहरणकर्ता उसे बाइक से उतारकर भाग गए। बालक के घर के बारे में पता करने के लिए सिकंदरा पुलिस वृंदावन पुलिस से संपर्क कर रही है।
शनिवार रात तकरीबन दस बजे असोपा हास्पिटल के पास सिकंदरा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार बालक को उतारकर भाग गए। बालक के रोने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझा कि वह बाइक से गिर गया है। जब बालक ने बताया कि उसका अपहरण किया गया है। एक युवक उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर लाया था। बालक ने अपना नाम रोनक (7) पुत्र राजू निवासी पुष्पांजलि, वृंदावन बताया। पुलिस उसके बताए पते पर संपर्क कर रही है।