{"_id":"c4a60c1a7264ffc2d0cbbbb7aac36fa5","slug":"chiku-absconder-after-two-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद भी चीकू बेसुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल बाद भी चीकू बेसुराग
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कारागार की सुरक्षा को तोड़कर फरार हुआ सजायाफ्ता कैदी जितेंद्र उर्फ चीकू पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। वह दो साल बाद भी बेसुराग है। उसकी तलाश में पांच जिलों की खाक छानने के बाद पुलिस ने उसके घर की कुर्की की तैयारी कर ली है। इसके लिए धारा 82 की कार्रवाई की जा चुकी है।
बता दें, बिजनौर के थाना कीरतपुर स्थित गांव श्यामपुर निवासी जितेंद्र उर्फ चीकू पुत्र सत्यवीर सिंह को कोर्ट ने हत्या और अपहरण के मामले में सन् 2007 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जून 2007 में उसे केंद्रीय कारागार में दाखिल किया गया था। 15 नवंबर, 2013 को वह कारागार से भाग निकला था। थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, शामली में उसके परिचित और दोस्तों के यहां दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
घर तक नहीं मिला
पुलिस ने भले ही कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर ली हो, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि चीकू का परिवार घर बदल चुका है। गांव में उसके रिश्तेदार ही रहते हैं। मां रिश्तेदार के यहां रहती है। ऐसे में पुलिस किसके घर की कुर्की कराएगी?
विज्ञापन
सराफ से लूट करने वाले दो लुटेरे नहीं आए हाथ
आगरा। बिचपुरी रोड पर सराफ से 300 ग्राम सोना लूटकांड के मामले में फरार दो अपराधियों के घरों की कुर्की की तैयारी कर ली गई है। सिकंदरा के गांव अटूस निवासी श्रीभगवान सिंह से 18 अप्रैल को बिचपुरी नहर पर सदरवन गांव से कुछ आगे दो पल्सर बाइक पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने तकरीबन 30 लाख रुपये का सोना लूटा था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया था। छह अभियुक्त आकाश, बंटी, अजय चौधरी, इमरान, मुंगेरी, जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। दो आरोपी मथुरा के राया के गांव मुरसैनिया निवासी गजेंद्र उर्फ लाला और रुनकता निवासी बंटू फरार हैं। उनके घरों की कुर्की की तैयारी कर ली गई है।