फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   charge sheet filed in mathura saraf murder case

यूपी को हिलाकर रख देने वाले मथुरा के सराफ हत्याकांड में दाखिल हुई 311 पन्नों की चार्जशीट

Fri, 18 Aug 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 18 Aug 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
charge sheet filed in mathura saraf murder case
मथुरा लूटकांड का सीसीटीवी - फोटो : SELF
मथुरा के बहुचर्चित सराफा हत्याकांड की 311 पन्नों की चार्जशीट गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोतवाली पुलिस ने कुख्यात अपराधी राकेश उर्फ रंगा और उसके भाई नीरज, कामेश उर्फ चीनी के साथ आठ बदमाशों को मुख्य आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


सरगना राकेश उर्फ रंगा को दर्शाया गया है। लखन माहौर को इन बदमाशों का शरणदाता बताया गया है। जबकि रंगा के चाचा हर्षवर्धन को लूट का माल छुपाने का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीती पंद्रह मई को मथुरा में होलीगेट के पास कोयला वाली गली में सराफा मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूटा गया था। इसका खुलासा सराफा की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ था। जब पुलिस ने कैमरे के फुटेज निकाले तो उनके आधार पर चौबियापाड़ा के रत्नकुंड निवासी राकेश उर्फ रंगा और उसके भाइयों के नाम सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को चौबियापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से लूटा गया सोना भी बरामद हुआ। जैसे-जैसे पड़ताल होती गई इस वारदात में बदमाशों के नाम भी बढ़ते चले गए। एक रूपेश नाम का बदमाश भी प्रकाश में आया था जिसने 25 मई को आगरा में अपनी मौसी के यहां आत्महत्या कर ली थी। 

10 बदमाशों को भेजा जेल

charge sheet filed in mathura saraf murder case
राकेश रंगा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस लूटकांड में 10 बदमाशों को जेल भेजा था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस ने आठ बदमाशों को मुख्य मुल्जिम बनाया है। जबकि एक शरणदाता और दूसरा लूटे माल को छुपाने में जिम्मेदार ठहराया है। 311 पन्नों की इस चार्जशीट में लूट की प्लानिंग राकेश उर्फ रंगा ने की थी। बदमाशों के साथ जाकर लगातार तीन दिन तक रेकी भी की गई। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा का कहना है कि गुरुवार को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 

हत्याकांड में बनाए 76 गवाह

charge sheet filed in mathura saraf murder case
rakesh ranga - फोटो : amar ujala
राकेश उर्फ रंगा, नीरज, कामेश उर्फ चीनी, आयुष, आदित्य कुमार, सौरभ यादव, महेश यादव, हर्षवर्धन एवं लखन माहौर को पुलिस ने आरोपी बनाया है। इनमें से रूपेश यादव ने आत्महत्या कर ली थी। सराफा हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने 76 गवाह भी बनाए हैं। इनमें पुलिस के अफसर, डाक्टर एवं स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इन सभी गवाहों एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट तैयार की।

सराफा डबल मर्डर के बाद आगरा एफएसएल ने तथ्य जुटाए थे। अभी तक इसकी रिपोर्ट न आने पर कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने गुरुवार को फिर रिमाइंडर भेजा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही एफएसएल की रिपोर्ट आते ही इसे भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed