{"_id":"03f3df15024dd6437401ca94f4a44ad1","slug":"chapa-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले तेल के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काले तेल के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरतौनी में पुलिस ने सोमवार रात को छापा मारकर पांच टैंकर बिटुमिन और 13 ड्रम काला तेल बरामद किया है। छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी के टैंकरों से बिटुमिन और काला तेल चोरी किया जा रहा था।
सीओ हरीपर्वत एके सिंह ने बताया कि अरतौनी में काले तेल के माफिया सीपी सिंह बघेल के अड्डे पर सर्किल की फोर्स के साथ छापा मारा। माफिया भाग निकला। पुलिस ने पांच टैंकर बिटुमिन (कोलतार) से भरे बरामद किए। दर्जनभर से अधिक ड्रम काले तेल के थे। महर्षिपुरम सिकंदरा निवासी गुरविंदर व कमल, रिफाइनरी, मथुरा निवासी नरेश, कानपुर देहात के सुखईराम, बल्देव मथुरा के भूरा और सिकंदरा के कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तेल माफिया मथुरा रिफाइनरी से आने वाले टैंकरों को रोकने के बाद ड्राइवर की मिलीभगत से काला तेल और बिटुमिन चोरी करते हैं। बिटुमिन का वजन बढ़ाने के लिए एक क्विंटल में पांच क्विंटल सफेद पाउडर मिलाते हैं। ये पाउडर दो रुपये किलो आता है।