{"_id":"2292dcf4cb598c807a517789808a7ab8","slug":"cbi-team-inquiry-in-the-parcel-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने पार्सल विभाग में की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई टीम ने पार्सल विभाग में की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने बुधवार को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में दलालों और ठेकेदारों से कई घंटे तक पूछताछ की। दो सदस्यीय टीम ने बयान भी दर्ज किए।
बता दें, टीम ने एक जनवरी को आगरा फोर्ट स्टेशन पर मुख्य पार्सल अधिकारी रजनीश चाहर को छह हजार रुपये और आगरा कैंट पर सीनियर इंजीनियर सुखदेव शर्मा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनकी जांच कर रही यह टीम पहले भी दो बार आगरा आ चुकी है। बुधवार दोपहर बाद टीम ने आगरा फोर्ट के पार्सल विभाग में फिर से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि टीम को चाहर के आगरा स्थित आवास की तलाशी में एक डायरी मिली थी। इसमें उसने पार्सल विभाग के ठेकेदारों और दलालों से लेनदेन का जिक्र किया है। इसी डायरी के आधार पर टीम ने चीफ पार्सल अधीक्षक के कार्यालय में दलालों और ठेकेदारों से पूछताछ की। लीज की बुकिंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की।