फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caught in a sex racket, two arrested

होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट, दस गिरफ्तार 

Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Caught in a sex racket, two arrested
सिकंदरा में कृष्ण कान्हा होटल में एएसपी के नेतृत्व में मारा गया छापा - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा हाईवे स्थित होटल कृष्ण कान्हा में देह व्यापार चल रहा था। एएसपी अनुराग वत्स के नेतृत्व में गुरुवार को छापामार कार्रवाई की गई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर, ग्राहक सहित दिल्ली और कानपुर की चार कॉलगर्ल भी पकड़ लीं। देर रात खबर खिले जाने तक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन


एएसपी अनुराग वत्स ने गुरुवार शाम तकरीबन सात बजे सिकंदरा पुलिस और महिला पुलिस के साथ होटल में छापा मारा। होटल के कमरों में चार ग्राहक और चार कालगर्ल पकड़ी गईं। पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। होटल का अन्य स्टाफ मौके से भाग निकला। काफी समय से होटल में देह व्यापार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि होटल राधा नगर निवासी मनोज यादव का है। मैनेजर मनोज गुप्ता है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। वहीं चार ग्राहक महेंद्र, हरेंद्र निवासी जलेसर, पंकज निवासी सादाबाद और रवि निवास सिरसागंज हैं। पकड़ी गई कॉलगर्ल में तीन दिल्ली की हैं। इनमें दो शादीशुदा है। वहीं एक कानपुर की है। सिकंदरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार में 15 दिन की बुकिंग 
दिल्ली और कानपुर की कालगर्ल को होटल में 15 दिन की बुकिंग पर बुलाया गया था। इसके लिए एक कालगर्ल से 15 हजार रुपये तय किए गए थे। 

वाट्स एप पर दिखाते थे फोटो 
ग्राहकों को कॉलगर्ल की फोटो वाट्स एप पर दिखाई जाती थी। इसके बाद उसका रेट भी तय किया जाता था। एक घंटे के लिए होटल का कमरा दिया जाता था। 

पहले पकड़ा है सेक्स रैकेट 
सिकंदरा क्षेत्र के होटल में पहले भी सेक्स रैकेट पकड़ा जा चुका है। कई महीने पहले दो होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। इसके बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। छापामार कार्रवाई के बाद कुछ दिन के लिए यह धंधा बंद हो जाता है, लेकिन फिर से जल्द ही शुरू भी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed