{"_id":"2e9d0e44f8ddeba1924f502ac6b50390","slug":"candidates-clash-police-firing-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों में संघर्ष, पुलिस पर भी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशियों में संघर्ष, पुलिस पर भी फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव वास सोना में बुधवार रात प्रधान पद के दो प्रत्याशियोें के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवाइयों को खदेड़ने की कोशिश की तो उस पर भी गोली चलाई गई। पुलिस टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। बाद में आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव के ही हरेंद्र और पिंकू प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। आरोप है कि बुधवार रात को हरेंद्र पक्ष के लोगों ने चुनाव की रंजिश में पिंकू के चचेरे भाई शीलेंद्र से मारपीट की। इस पर दोनोें पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इनमें प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
उनमें मारपीट के बाद फायरिंग हुई। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस आ गई। इसी बीच बलवाइयों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। पुलिस ने मौके से भागकर जान बचाई। हमले में छर्रे लगने से शीलेंद्र घायल हो गया। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पिनाहट में चली लाठियां
पिनाहट। केंद्रपुरा गांव निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी बिट्टू यादव का चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के विरोध पर भदरौली के कृष्णमुरारी से विवाद हो गया था। तब लोगोें ने मामला शांत करा दिया था। गुरुवार को बिट्टू पप्पू यादव के साथ कैलाशी शर्मा की दुकान पर आए थे। तभी वहां कृष्णमुरारी भी आ गए और उनमें बहस हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। विवाद बढ़ने पर उनमें मारपीट हो गई। लाठियां चलीं। हमले में बिट्टू, पप्पू और कृष्णमुरारी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।