फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cancer victim prisoner death in district jail mathura

जिला कारागार में कैंसर पीड़ित बंदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया यह आरोप

Tue, 08 Jan 2019 05:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
cancer victim prisoner death in district jail mathura
मथुला जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के जिला कारागार में सोमवार की देर रात कैंसर पीड़ित बंदी की मौत हो गई। बंदी की बेटी ने पुलिसकर्मियों और जेल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है जबकि जेल प्रशासन बंदी का इलाज कराने का दावा कर रहा है। बंदी 2015 में जानलेवा हमले में जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव गोधा और हाल निवासी वरुण नगर निवासी महेश चंद (54) पुत्र ओमप्रकाश को हाईवे पुलिस ने 29 मई 2015 में जानलेवा हमले में जेल भेजा था। पुलिस की मानें तो उस पर चोरी समेत आठ मामले दर्ज थे। सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बंदी की मौत पर घर कोहराम मच गया। मृतक की बेटी संगीता ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने तीन महीने पहले ही खाना पीना छोड़ दिया था। बावजूद इसके उनके पिता के इलाज में कोताही बरती गई। पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कैंसर से पीड़ित बंदी को छह दिसंबर को लखनऊ में किंग्स जार्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पर कीमोथैरेपी से मना करने पर उसे वापस सात दिसंबर की रात जेल लाया गया। रात ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed