फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By order of DIG police scattering

डीआईजी के आदेश से पुलिस में हड़कंप

Wed, 23 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 23 Sep 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
By order of DIG police scattering
दो दिन पहले एसएसपी पद से हटाए गए आईपीएस राजेश डी. मोड़क के 10 महीने के कार्यकाल की विभागीय जांच से जुड़ी 653 फाइलों की जांच के आदेश से महकमे में हड़कंप मच गया है। सबसे ज्यादा टेंशन उन पुलिसवालों को है, जो दोषी पाए जाने के बाद भी सिर्फ चेतावनी पाकर सस्ते में छूट गए थे। इन पर अब गाज गिर सकती है। कई मामलों में विभागीय जांच फिर से कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने आदेश दिया है कि मोड़क के कार्यकाल में हुई विभागीय जांच के तमाम मामलों की समीक्षा की जाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मोड़क से स्पष्टीकरण बाद में लिया जाएगा। पहले कार्रवाई उन पर होगी जो तत्कालीन एसएसपी की मेहरबानी से सजा पाने से बच गए थे। इन पर अब गाज गिर सकती है।  
विज्ञापन

बता दें 10 महीनों में 653 मामलों की जांच कराई गई थी। इनमें से दंड सिर्फ 88 में ही दिया गया था। डीआईजी ऑफिस के सूत्रों ने बताया कि इन मामलों में अब विभागीय जांच फिर से कराकर दंड दिया जा सकता है। इनकी जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों से कराए जाने की तैयारी है। इनमें ऐसे भी पुलिसकर्मी शामिल बताए गए हैं जो निलंबित किए जाने के बाद मजे से ड्यूटी करते रहे। इन्हें उस समय पकड़ा भी गया था लेकिन बगैर दंड दिए सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed