{"_id":"5c2da080bdec2256d743d3eb","slug":"businessman-shot-himself-in-front-of-his-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के बाद पत्नी के सामने कारोबारी पति ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी के बाद पत्नी के सामने कारोबारी पति ने खुद को गोली मारी, मौत
Thu, 03 Jan 2019 11:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में पत्नी से हुई मामूली कहासुनी के बाद कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नीरव निकुंज के फेस-2 निवासी अंशु पुरी (28) पुत्र दुर्गेश पुरी की कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की एजेंसी है। पिता एक विभाग से इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। बड़े भाई रिशु पुरी घर के भूतल पर रहते हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात तकरीबन नौ बजे अंशु एजेंसी से आया। वो कमरे में गया तो किसी बात पर पत्नी अग्रिमा से विवाद होने लगा। दोनों में झगड़ा बढ़ गया। तू-तू मैं-मैं होने पर अंशु अलमारी से तमंचा निकाल लाया।
विज्ञापन
सीने में मारी गोली
पत्नी रोकती तब तक उसने फायर कर दिया। गोली अंशु के सीने में लगी। वो गिर पड़ा। यह देखकर पत्नी की चीख निकल गई। अंशु के पिता और भाई आ गए। वे उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां से रेफर कर दिया। बाद में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अजय कौशल ने बताया कि अंशु का शराब पीकर आने को लेकर पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई थी। इस पर वह तमंचा निकाल लाया। विवाद के दौरान गोली चल गई। घर से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। जांच की जा रही है।
परिवार में मचा कोहराम
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अंशु की शादी चार साल पहले अग्रिमा से हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। पति की मौत से अग्रिमा का हाल बेहाल हो गया। उसे रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे हैं।
एक दिन पहले मनाई थी नए साल की पार्टी
परिजनों ने बताया कि अंशु काफी खुश मिजाज स्वभाव का था। नए साल पर पत्नी के साथ पार्टी मनाने गया था। उसने काफी डांस किया था। किसी बात पर झगड़ा नहीं हुआ था। बुधवार को तमंचा कहां से लेकर आया, यह किसी को पता नहीं चल सका। घर में पिता और बहन भी रहती हैं। भाई का परिवार अलग रहता है।