फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman in agra protest against police

अागरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल

Wed, 09 Aug 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 09 Aug 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
businessman in agra protest against police
शाहगंज - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाहगंज के सोरो कटरा में मंगलवार रात करीब दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद भारी बवाल हो गया। इसमें पथराव और फायरिंग भी हुई। दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के चलते सांप्रदायिक तनाव बन गया। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में रात में एक पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सुबह दूसरे पक्ष के लोगों पर भी कार्रवाई कर दी। ऐसे में बुधवार को सुबह पूरे शाहगंज में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और विरोध में बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


बता दें कि शाहगंज के सोरों कटरा में महेश और शाहिद के बीच विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि महेश की बाइक से शाहिद के बेटे आसिफ को टक्कर लग गई थी। इस पर महेश को बुरी तरह से पीटा गया। थोड़ी देर में महेश की ओर से भी लोग आ गए। इस पर शाहिद पक्ष के लोग भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश पक्ष के संजय खंडेलवाल ने बताया कि थोड़ी देर बाद शाहिद पक्ष से उसके बेटे और भतीजे अपने दोस्तों सहित आ गए। उनके हाथों में तमंचे, सरिए और डंडे थे। आरोप है कि उन्होंने कहर बरपा दिया। पास के हनुमान मंदिर से आ रही महिलाओं से बदसलूकी की।

दुकानों में की गई तोड़फोड़

businessman in agra protest against police
शाहगंज - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि शाहिद पक्ष ने सत्तो लाला कचौड़ी वाले, मनीष स्वीट्स और बसंत स्वीट्स समेत छह दुकानों में तोड़फोड़ की गई। शीशे चकनाचूर कर दिए। आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। इस पर उन्होंने पहले पथराव किया। इसके बाद फायरिंग कर दी। पथराव में महेश पक्ष के छोटेराम समेत तीन लोग घायल बताए गए हैं। 

उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद शाहिद पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। शाहिद का कहना था कि झगड़ा दोनों ओर से हुआ है। उसके बेटों की पिटाई की गई है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। रात को थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अब शांति है।

सुबह व्यापारियों ने बंद किया बजार

businessman in agra protest against police
शाहगंज - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दुकानों में हुई तोड़फोड़ से दुकानदार गुस्से में आ गए थे। उन्होंने रात दस बजे शाहगंज थाना घेर लिया। तोड़फोड़ के बाद पूरे क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई थी।

दुकानदारों ने घटना के बारे में विधायक योगेंद्र उपाध्याय और सांसद रामशंकर कठेरिया को जानकारी दी। उनसे फोन पर कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सुबह जब लोगों को पता चला कि पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है तो व्यापारियों में उबाल आ गया। उन्होंने बाजार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। 

इधर धरने की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच का आश्वासन दिया और व्यापारियों से बाजार खोलने की अपील की। इस पर व्यापारी मान गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed