{"_id":"5d14551d8ebc3e3cf40ad20b","slug":"btech-student-jumped-from-overbridge-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बीटेक के छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुल से कूदा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद में बीटेक के छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुल से कूदा, हालत गंभीर
Thu, 27 Jun 2019 11:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में गुरुवार को उस हड़कंप मच गया, जब डीएवी इंटर कॉलेज के सामने एक युवक ने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा रेफर किया गया है।
युवक की पहचान गौरव पुत्र अवध बिहारी निवासी दुर्गा नगर, थाना रसूलपुर के रूप में हुई। वो बीटेक कर रहा है। गुरुवार सुबह गौरव स्कूटी से आया। डीएवी कॉलेज के सामने ओवरब्रिज पर उसने स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद पुल से कूद गया।
युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ युवक के परिजन पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि युवक डिप्रेशन का शिकार है।