फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bright student became criminal for personal spending

फर्स्ट डिवीजन वाला छात्र इसलिए बना लुटेरा, दुखी पिता भी तोड़ चुके संबंध

Sat, 06 Jan 2018 11:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Jan 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
bright student became criminal for personal spending
लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चेन और पर्स लूट की वारदातों को इंटर और बीएससी के छात्र का गैंग अंजाम दे रहा था। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। इनमें एक अपराधी अमन प्रकाश के पिता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में डिप्टी मैनेजर हैं। लूट की रकम और मोबाइल से अपने शौक पूरे करता था।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अली खान उर्फ चाहत (अबुल उलाह दरगाह के पास), अमन प्रकाश (ट्रांस यमुना कॉलोनी), राहुल मिश्रा (मूल निवासी गोपीगंज, थाना जंगीगंज, इलाहाबाद, हाल निवासी बृजदीप  कॉलोनी, दहतोरा, सिकंदरा), हर्ष गुप्ता उर्फ भोला (हाल निवासी ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस एक, मूल निवासी कागारौल), अमन कुशवाहा (विद्यानगर, नगला पदी) और गुड्डू फौजदार (नगला पदी) हैं। 
विज्ञापन


वहीं दो अभियुक्त दीपक (नगला पदी, हाल निवासी रामबाग थाना एत्माद्दौला) और कन्हैया गौतम (नगला पदी) फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से आठ मोबाइल, दो घड़ी, पांच पैन, एक आधार कार्ड, 4500 रुपये, एक अपाचे और एक पल्सर बाइक बरामद की गई हैं। प्रेस वार्ता में एएसपी श्लोक कुमार, सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे शौक ने बना दिया लुटेरा

bright student became criminal for personal spending
पीसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना करते थे। गैंग हरीपर्वत पुलिस ने पालीवाल पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अपराधियों का पिछला रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गैंग के सरगना अमन प्रकाश और चाहत हैं। वह दोनों ही बाइक चलाते थे। 

साथी झपट्टा मारते थे। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त कन्हैया का एक जनवरी को नगला पदी में झगड़ा हो गया था। इस पर अमन कुशवाहा मोहल्ले में पहुंचा था, उसने फायरिंग कर दी थी। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर, आरोपी भागने में सफल रहे थे। 

पुलिस ने कन्हैया के परिवार के लोगों को पकड़ा था और उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। इसकी जानकारी पर चाहत थाने पर आया था। मगर, पुलिस को बताया कि वह मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराने आया है। इस पर पुलिस को शक नहीं हुआ। पूछताछ के बाद चला गया था।

पिता ने तोड़ रखा है नाता

bright student became criminal for personal spending
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अमन प्रकाश 12वीं का छात्र है। कमला नगर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है, उसके पिता सत्यप्रकाश भारतीय स्टेट बैंक की संजय प्लेस स्थित शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की हरकतों से परेशान पिता ने उससे नाता तोड़ रखा है। 

हर्ष भी 12वीं का छात्र है। ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। अमन प्रकाश और हर्ष गुप्ता बाइक चोरी के मुकदमे में थाना एत्माद्दौला से जेल भेजे गए थे। वहीं गुड्डू भी बीएससी का छात्र है और देवरी रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। आरोपी चाहत पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। 

जवाहर पुल के नीचे बनाया था अड्डा

बदमाशों ने छिपने के लिए अपना एक अलग अड्डा बना रखा था। जवाहर पुल के नीचे यमुना की तलहटी से कई फीट ऊपर खाली जगह पड़ी है। पर्स या मोबाइल लूटने के बाद बदमाश जवाहर पुल के पास बाइक खड़ी करते थे। 

इसके बाद पुल की खाली जगह में चले जाते थे। पुलिस चेकिंग भी करती थी तो पता नहीं चलता था। पुल के नीचे रहकर ही शराब पीते थे। पर्स को भी यहां खंगालते थे।

हर दिन दो लूट

बाइकर्स गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। हर दिन दो लूट की वारदात हो रही थीं। सबसे ज्यादा घटनाएं हरीपर्वत सर्किल के थानों में हो रही थीं। एक जनवरी को सुल्तानगंज पुलिया पर मोबाइल लूट के विरोध पर गोली मार दी गई थी, इसमें एक व्यक्ति बच गया था। 

इसके अलावा गैंग हर दिन दो लूट कर रहा था। पिछले 15 दिन से वारदात कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में 15 से ज्यादा घटनाओं को हाल ही के दिनों में करना कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed