फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Breaking the bank's ATM to attempt robbery

केनरा बैंक का एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश

Mon, 08 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Updated Mon, 08 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Breaking the bank's ATM to attempt robbery
खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम उजरई स्थित केनरा बैंक के एटीएम को शनिवार रात लुटेरों ने तोड़कर लूटने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी लुटेरे कैश तक नहीं पहुंच सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश की। शाखा प्रबंधक ने थाना खंदौली में चार लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव उजरई निवासी महेश उपाध्याय की मार्केट में केनरा बैंक और वहीं एटीएम लगा हुआ है। एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता है। इसी के चलते शनिवार रात लुटेरों ने एटीएम को तोड़कर लूटने की कोशिश की लेकिन वे कैश तक नहीं पहुंच सके। उधर, एटीएम तोड़ने जाने की आवाज सुनकर मार्केट स्वामी महेश उपाध्याय जाग गए। उनके शोर मचाने पर लुटेरे मौके से भाग गए। बाद में उनके सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के कैशियर को भी मौके पर बुला लिया। पता चला कि लुटेरे एटीएम पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को अपने साथ ले गए है। इस मामले में शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध कोटियार की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ खंदौली अनिल यादव के बताया कि एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। फुटेज को निकलवाया जा रहा है। लुटेरों की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed