फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy shot in kasganj for firing crackers

बालक को पटाखा चलाने से रोका, नहीं माना तो मार दी गोली

Fri, 20 Oct 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासंगज)
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासंगज) Updated Fri, 20 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
boy shot in kasganj for firing crackers
firing
कासगंज के पटियाली में पटाखे चलाने पर मना करने और बालक के न मानने पर पास के ही युवक ने बालक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कासगंज में पटियाली के ग्राम नरदोली निवासी होते लाल का पुत्र सर्वेश (12) अपने घर के बाहर गुरुवार देर शाम दिवाली के दिन पटाखे जला रहा था। तभी पड़ोस के विनोद पुत्र सोरन सिंह ने उसे पटाखे जलाने से मना किया लेकिन सर्वेश नहीं माना। 
विज्ञापन


इस पर विनोद ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर सर्वेश के परिवारीजन आ गए और आनन-फानन में परिवारीजन लेकर उसे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। मामले में सर्वेश के चाचा प्रदीप कुमार ने आरोपी विनोद, महेंद्र, राहुल, नगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बतया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed