{"_id":"59e9fbd24f1c1b68678b6a7b","slug":"boy-shot-in-kasganj-for-firing-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को पटाखा चलाने से रोका, नहीं माना तो मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को पटाखा चलाने से रोका, नहीं माना तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासंगज)
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के पटियाली में पटाखे चलाने पर मना करने और बालक के न मानने पर पास के ही युवक ने बालक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि कासगंज में पटियाली के ग्राम नरदोली निवासी होते लाल का पुत्र सर्वेश (12) अपने घर के बाहर गुरुवार देर शाम दिवाली के दिन पटाखे जला रहा था। तभी पड़ोस के विनोद पुत्र सोरन सिंह ने उसे पटाखे जलाने से मना किया लेकिन सर्वेश नहीं माना।
इस पर विनोद ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर सर्वेश के परिवारीजन आ गए और आनन-फानन में परिवारीजन लेकर उसे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। मामले में सर्वेश के चाचा प्रदीप कुमार ने आरोपी विनोद, महेंद्र, राहुल, नगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बतया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।