फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp neta se marpit

भाजपा नेता गिर्राज कुशवाह से मारपीट, कपड़े फाड़े

Sun, 23 Oct 2016 12:36 AM IST
भाजपा नेता गिर्राज कुशवाह से मारपीट, कपड़े फाड़े
भाजपा नेता गिर्राज कुशवाह से मारपीट, कपड़े फाड़े Updated Sun, 23 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
bjp neta se marpit
भाजपा नेता गिर्राज कुशवाह से मारपीट, कपड़े फाड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गिर्राज कुशवाह के साथ शनिवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा के पास स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। लोगों ने उन्हें गाड़ी बाहर खींचने की काफी कोशिश की लेकिन वे बाहर नहीं निकले। खींचतान और मारपीट के दौरान उनके कपड़े फट गए। घटना की जानकारी होने पर देरशाम बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक डौकी थाने में जमा हो गए। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। देरशाम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

भाजपा नेता गिर्राज कुशवाहा शनिवार शाम पार्टी के नेता राजेश कुशवाहा के पिता के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपनी गाड़ी से साथी हरिओम तौमर और गजराज सिंह उनके गांव में उतार दिया और अकेले ही गाड़ी लेकर आगरा जाने लगे। तभी ग्राम गुडा के पास स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो स्कोर्पियो सवारों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले स्कोर्पियो में से चार लोग निकले और गिर्राज कुशवाहा को गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश करने लगे। उनके बाहर न निकलने पर अंदर ही मारपीट शुरू कर दी। मारपीट और खींचतान में उनके कपड़े फट गए। बाद में उनके शोर मचाने पर सभी भाग गए। इसके बाद गिर्राज कुशवाहा सीधे डौकी थाने पहुंचे। जानकारी होते ही डौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। देरशाम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वहीं, घटना की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उनके समर्थक थाने पर पहुंच गए। देर रात सांसद चौधरी बाबूलाल और  के भी डौकी थाने पहुंचने की सूचना थी। गिर्राज कुशवाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed