फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp neta ko goli mari

मुखबिरी के शक में बीजेपी नेता को गोली मारी 

Thu, 27 Oct 2016 12:39 AM IST
मुखबिरी के शक में बीजेपी नेता को गोली मारी 
मुखबिरी के शक में बीजेपी नेता को गोली मारी  Updated Thu, 27 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bjp neta ko goli mari
मुखबिरी के शक में बीजेपी नेता को गोली मारी  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एत्माद्दौला के शोभानगर में बीजेपी नेता नरोत्तम सिंह (60) को बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे घर के पास गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानलेवा हमले का आरोप उनके घर के सामने ही रहने वाले दो भाइयों पर है। पुलिस का कहना है कि पुलिस से मुखबिरी करने के शक में हमला बोला गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हैं।
विज्ञापन

शोभा नगर निवासी नरोत्तम सिंह पुत्र माधव सिंह कालोनाइजर भी हैं। वह बीजेपी के पूर्व वार्ड अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने घर से 400 मीटर दूरी पर पशुओं का बाड़ा बना रखा है। बुधवार तड़के चार बजे नरोत्तम और उनकी पत्नी मधु देवी बाड़ा पर जा रही थीं। मधु कुछ कदम पीछे चल रही थीं। आरोप है कि तभी उनके घर के सामने रहने वाले अशोक, उसका भाई लोकेंद्र और एक अन्य आए। उन्होंने नरोत्तम को पकड़ लिया। अशोक ने तमंचा तान दिया। मधु चिल्लाते हुए पति को बचाने आई तो लोकेंद्र ने उसके हाथ पकड़ लिए। मुंह दबा दिया। अशोक ने नरोत्तम की गर्दन में गोली मार दी। गोली उनकी नाक के पास से होकर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर बेटा सोनू आ गया। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। घायल को परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन

एसओ एत्माद्दौला थाना का कहना है कि लोकेंद्र अपराधी प्रवृत्ति का है। वह कई बार जेल जा चुका है। तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैैं। पुलिस उनके घर पर दबिश देने जाती है। जानपहचान की वजह से नरोत्तम के घर पर पुलिस रुक जाती है। अशोक और लोेकेंद्र को शक है कि नरोत्तम उनकी मुखबिरी करता है। इसी शक में गोली मारी गई है। नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अशोक ने भी नरोत्तम पक्ष पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। जांच की जा रही है। चार दिन पहले लोकेद्र ने अपनी पत्नी को बाहर भेज दिया था। घर पर ताला लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed